
बिलासपुर,,, शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर उपलब्ध राशन को ब्लैक मार्केट में बेचने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनके पास से 42 लाख रुपए का राशन मिला है। पुलिस ने इस मामले में मुक्ति धाम चौक के पास रहने वाले अजय कुमार मिश्रा और केदारनाथ मिश्र को गिरफ्तार किया है। वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर मुक्तिधाम सरकंडा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भंडार के खिलाफ काफी समय से शिकायत मिल रही थी। जांच के दौरान पता चला कि करीब 650 क्विंटल चावल, 22 क्विंटल शक्कर और 7.62 क्विंटल रिफाइंड नमक की हेराफेरी की गई है। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए थी। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडारण के संचालक कैलाश नाथ मिश्रा द्वारा 269 क्विंटल चावल, तीन कुंतल से अधिक शक्कर और करीब चार क्विंटल नमक को हेरा फेरी कर बाजार में बेचा गया था। इसकी कीमत 10 लाख रुपए से भी अधिक है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
