
अपराध क्रमांक 143/2024 धारा 307, 34 भादवि के
बिलासपुर मस्तूरी थाना क्षेत्र में रहने वाला प्रार्थी महेश घृतलहरे पिता शंकर उम्र 33 साल निवासी चकरबेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उनके भाई सुरेंद्र घृतलहरे को 20 तारिक के रात 10.30 बजे स्माइल ढाबा मल्हार के पास झब्बु उर्फ समीर टंडन और गोविंदा बंजारे ने आपसी लड़ाई में धारदार हथियार में पेट और पीठ पर प्राण घातक हमला कर फरार हो गए है।
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोविंदा बंजारे पिता पवन बंजारे उम्र 25 साल को पामगढ़ से पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि आहत और आरोपीगण आपस में परिचित मित्र हैं। आरोपीगण समीर टंडन और गोविंदा बंजारे ढाबे में खाना खा रहे थे इसी दौरान सुरेंद्र आया और उनके बीच आपसी वाद विवाद में धक्का मुक्की होने लगी इसी दौरान गोविंदा ने सुरेंद्र को पकड़ लिया और समीर ने ढाबे में रखे सब्जी काटने के चाकू से सुरेंद्र के पीठ और पेट में प्राणघातक हमला कर दिया। प्रकरण में आरोपी गोविंदा को पामगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी झब्बू उर्फ समीर टंडन की पता तलाश की जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
