
बिलासपुर,, शहर के व्यापार विहार इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है ! जहां दिनदहाड़े एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये की उठाईगिरी की गई। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है ! और पुलिस ने इस पर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है! कि आरोपी किस तरह बड़ी ही चालाकी से व्यापारी के स्कूटी में रखे बैग को उठाकर भाग निकले। इस घटना ने व्यापारियों में चिंता की लहर दौड़ा दी है! क्योंकि दिनदहाड़े इस प्रकार की उठाईगिरी से सभी व्यापारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद व्यापारियों में डर और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है ! ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। व्यापारी संघ ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है ! और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
घटना के अनुसार, व्यापारी अपने व्यापारिक कामकाज के दौरान स्कूटी में पैसे से भरा बैग रखे हुए थे। तभी, अज्ञात आरोपियों ने मौका पाकर उस बैग को उठाकर फरार हो गए। यह पूरी घटना व्यापार विहार इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

