Wed. Oct 21st, 2026

बिलासपुर के तिफरा सब्जी मंडी में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट,,, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल,,,

बिलासपुर,,, तिफरा सब्जी मंडी में हाल ही में आपसी रंजिश के कारण दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह विवाद पिछले कई दिनों से जारी था, लेकिन हालिया घटनाएं काफी गंभीर हो गईं, जिससे मंडी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सब्जी विक्रेता राम कुमार साहू और कछवाहा परिवार के बीच इस लड़ाई ने हिंसा का रूप ले लिया,

जिससे स्थानीय लोग चकित रह गए। घटना के अनुसार, पहले दिन कछवाहा परिवार के कुछ लड़कों ने राम कुमार साहू की जमकर पिटाई की, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। इसके जवाब में, अगले दिन राम कुमार साहू के बेटे और अन्य ने धीरज कछवाहा के पिता,
दिनेश कछवाहा पर हमला कर दिया। मंडी में मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। अब इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed