Wed. Oct 21st, 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ले ली जान मृतक की पहचान में जुटी पुलिस,,,

बिलासपुर,,, बिलासपुर नेहरू चौक से मंदिर चौक के बीच भक्त कंवरराम नगर गेट के पास तेज रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार की पहचान शुरू कर दी है।

देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि नेहरू चौक से रायपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी ,इसके बाद ड्राइवर वाहन लेकर रायपुर की ओर भाग रहा था जिसे मौके पर मौजूद लोगो ने किसी तरह दौड़ा कर पकड़ लिया है।

वही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पेट्रोलिंग ने वाहन चालक व हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही वाहन को जप्त कर लिया है।सिविल लाइन पुलिस मृतक की पहचान कर अग्रिम कार्यवाही करने में लगी हुई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed