Wed. Oct 21st, 2026

एक बार फिर जिले में हुई चाकूबाजी, युवक के चेहरे पर चाकू से किया वार, पुलिस पर लगा आरोप…

बिलासपुर,,, जिले में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से लोग काफी डरे हुए हैं वहीं अब एक बार फिर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है! जिसमें कुछ युवकों ने मामूली विवाद पर एक युवक पर चाकू से उसके चेहरे पर वार कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार ये घटना नया बस स्टैंड के पास हुई है। जहां घायल युवक अपने दोस्तों के साथ कुछ काम से गया था! इसी बीच कुछ युवक वहां पहुंच गए और पैसे की मांग करने लगे, जब अनिल सोनी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसपर चाकू से वार कर दिया, बताया जा रहा है! की चाकूबाजी की घटना होने के बाद पुलिस मामला दर्ज नही कर रही थी! सूत्र बता रहें है की सिरगिट्टी पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल में छोड़ कर चली गई! जिसका सही ढंग से इलाज भी नहीं हो पाया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed