
बिलासपुर… जिले की शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पूर्व एवं वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की गुण्डा लिस्ट तैयार कराई गई है। जिले में अब तक 375 गुण्डे बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है तथा बदमाशों की प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही 130 अभ्यस्त अपराधियों का इतिहास तैयार कर आपराधिक चरित्रावली एवं वर्गीकृत 12 गिरोहों की गेंग हिस्ट्रीशीट तैयार की गई। इन चिन्हित बदमाशों पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे बदमाशों की जगह जेल में हो । क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वाले चाकू बाजी की घटनाओं में पकड़े गये अपराधियों को इस गुण्डा लिस्ट में शामिल किया गया है एवं उनकी सतत् निगरानी की जा रही है। चाकू बाजी करने वालों को ना केवल गुंडा लिस्ट में शामिल किया जाएगा बल्कि उनके विरुद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जायेगी । सामाजिक शांति व्यवस्था में खलल डाले वाले गुण्डे बदमाशों को किसी भी स्थिति में बक्शा नहीं जायेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
