
बिलासपुर,,, अपने साथियों के साथ मिलकर दुसरे की भूमि को दिखाकर रकम लेकर किया धोखाधड़ी एक अन्य आरोपी पूर्व में किया गया है गिरफ्तार। धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही।आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया वैधानिक कार्यवाही घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय पिता सुन्दर लाल पाण्डेय उम्र 48 वर्ष निवासी मंगला नगर कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम चिल्हाटी स्थित भूमि खसरा नम्बर 237/86, 239/68 रकबा 1670 वर्गफिट भूमि को विक्रेता अमित कुमार तिवारी द्वारा मुख्तियार आम दिनेश कुमार टण्डन एवं खसरा नम्बर 237/20, 239/12 रकबा 1500 वर्ग फिट भूमि को विक्रेता कालीचरण प्रसाद से खरीदकर रजिस्ट्री कराया था। बाद में जानकारी हुआ कि उक्त भूमि के स्वामी अन्य व्यक्ति है जो उक्त भूमि को बिक्री नहीं किया गया है। गजेन्द्र जांगड़े, रवि मिश्रा व अन्य फर्जी व्यक्तियों द्वारा दुसरे के जमीन को दिखाकर अपना जमीन बताकर बिक्री कर रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट अपराध क्रमांक 144/2018 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह जांगड़े को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश कर धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अन्य आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 04.10.2024 को सूचना मिला कि प्रकरण के आरोपी रवि मिश्रा अपने सकुनत पर है, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी रवि मिश्रा को उसके सकुनत गीतांजली सिटी फेस 2 में घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
रवि मिश्रा पिता छितानी लाल मिश्रा उम्र 49 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.25खिलाड़ी बुक’ का खेल पड़ा भारी, ईश्वरी मोबाइल दुकान के संचालक संतोष जसवानी गैंग ऑनलाइन सट्टा खिलाते धराया, लाखों कैश और 27 एटीएम कार्ड जब्त… बिलासपुर पुलिस की दबिश से सटोरियों में हड़कंप, फरार रोहित पंजवानी और साथियों पर भी शिकंजा कसना शुरू…
Uncategorized2026.05.25दारू के पैसों पर भड़का विक्की गुलहरे, शनिचरी बाजार में दोस्तों संग मचाया खूनी बवाल… पैसे नहीं मिले तो चाकू और पाइप से हमला, कोतवाली पुलिस ने दबोचकर उतारा गुंडागर्दी का नशा; तीनों आरोपी पहुंचे सीधे जेल…
Uncategorized2026.05.25मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर सरकंडा पुलिस का धावा, ताश की गड्डी संग उड़ रहे थे हजारों के दांव… 6 जुआरी धराए, ₹47,900 नगद जब्त; सट्टा-जुआ कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों की बढ़ी बेचैनी…
Uncategorized2026.05.24कोनी थाना या कबाड़ी कैफे? कार्रवाई के नाम पर अकबर खान की VIP एंट्री, बिसलेरी-एक्वाफिना संग गरम चाय की चुस्कियां… उधर आम आरोपी कोंटा में उकड़ूं, इधर ‘कबाड़ी बाबू’ पुलिस वालों संग जमींदारी ठाठ में मेहमाननवाज़ी लेते नजर आए…
