Wed. Oct 21st, 2026

हत्या की सजा काट रहे कैदी बजरंग यादव की हुई मौत… तबीयत बिगड़ने पर रिफर किया था सिम्स…

बिलासपुर,,, सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी की सिम्स हॉस्पिटल में मौत हो गई है! मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कतियापारा निवासी बजरंग यादव जो की हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। अचानक सीने में तेज दर्द उठने से जेल प्रबंधन द्वारा तत्काल जेल में स्थित हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा गया! जहा उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सिम्स हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 2009 में मोहल्ले में हुए बलवा और मारपीट के बाद युवक के मौत के आरोप में बजरंग यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी!
जिसकी सजा वह सेंट्रल जेल में काट रहा था। अचानक हुई इस घटना से जेल प्रबंधन के कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे.! बहरहाल मामले में कैदी का मजिस्ट्रेट और परिजनों के उपस्थिति में पीएम कर डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कैदी के मौत के पीछे की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी। वही मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed