
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमत आसमान छू रही है! इसी कारण यहां एक ही जमीन को कई बार बेचने की शिकायत लगातार आ रही है! एक ही जमीन को बार बार बेचने वाले 3 आरीपो को गिरफ्तार किया है! प्रार्थी गोविंद राम पिता गिरिष कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी राम भवन को के पास ग्राम झलमला ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी 1. अभिषेक साहू 2. अरविंद साहू 3. अहित्या बाई साहू सभी निवासी ग्राम झलमला के द्वारा भुमि बिक्री/इकरार नामा कर अपनी ग्राम झलमला थाना सीपत स्थित जमीन खसरा नंबर 3/1, 5/2, 50, 51/2, 54/1, 75/2ख, 105/2, 132, 177/1, 177/3, 178/3, 213/2, 178/1, 213/1 कुल 14 भूखंड कुल रकबा 7.30 एकड़ जमीन है को बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गोविंद राम से 42 लाख 36 हजार, राजेंद्र साहू पिता जनकराम साहू निवासी झलमला से 9 लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, शेखर करीम निवासी लुतरा थाना सीपत से 2 लाख 50 हजार, हर्ष कष्यप निवासी मोपका से 4 लाख 70 हजार रूपये कुल 69,06,000/रूपये रकम प्राप्त कर धोखाधडी का अपराध घटित कर सकुनत से फरार हो गये थे। प्रार्थी गोविंद राम साहू के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 498/2024 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल आरोपीगण को गिरफ्तार करने का निर्देष प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री उदयन बेहार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा तत्काल टीम गठीत कर सायबर सेल की मदद से प्रकरण के फरार आरोपियो की पता साजी कर आरोपियो को ग्राम दामाखेडा थाना सीमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा से दबिश देकर पकडा गया। आरोपी गण अभिषेक साहू, अरविंद साहू, अहिल्या बाई साहू द्वारा पुछताछ में एक ही जमीन को अनेकों बार बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गणों से इकरार नामा कर कुल 69,06,000/रूपये का धोखाधडी किया जाना स्वीकार करने पर आरोपीगणो को विधिवत दिनांक 18.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, आकष मिश्रा, म आर क्रंाति मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी 👇👇
1. अभिषेक साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 34 साल
2. अरविंद साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 30 साल
3. अहिल्या बाई साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 54 साल सभी साकिनान ग्राम झलमला थाना जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
UncategorizedOctober 16, 2026रेत-गिट्टी के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का हंटर, कहीं ट्रैक्टरों में रेत का खेल, तो कहीं हाइवा में गिट्टी की दौड़, औचक जांच में खुली पोल, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…
