Sat. Oct 17th, 2026

पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर 111 वर्षीय बुजुर्ग ने कलेक्टर से की शिकायत बेटी और उनके बच्चों पर लगाया घर से बेदखल करने का आरोप कलेक्टर से कहा मुझे न्याय दिलाइये……

बिलासपुर,,,, जबड़पारा गली नंबर 1 निवासी 111 वर्षीय राजाराम तिवारी ने अपनी बेटी व नातियों पर गंभीर आरोप लगाया है। राजाराम तिवारी का कहना है कि उन्हें घर से बेदखल करने के लिए मानसिक प्रताड़त किया जा रहा है।पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर शिकायत करते हुए आवेदन सौंपा है। राजाराम तिवारी ने बताया कि उनकी पुत्री उमा तिवारी और उनके बच्चे उन्हें घर से जबरन निकालकर उनके घर पर कब्जा कर रहे हैं। राजाराम तिवारी ने शिकायत में कहा कि वह अपने निवास स्थान पर मंदिर का निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन पुत्री और उनके बच्चों के कारण वह अपना घर खाली नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पुत्री उन्हें भिखारी बनाने की धमकी देती है, जिससे वह मानसिक तनाव में हैं।यही कारण है उसे कलेक्टर की शरण लेनी पड़ी है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed