
बिलासपुर,,, एक बार फिर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद सुर्खियों में है! यह पूरा मामला तब तूल पकड़ा जब बस्तर के नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया! इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया! बस्तर में पदस्थ नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा अपनी बीमार मां से मिलने बिलासपुर पहुंचे थे! देर रात गश्त पर निकली सरकंडा पुलिस की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और थाने ले गई! इसके बाद, रात करीब पौने 2 बजे सरकंडा थाना प्रभारी और पुष्पराज मिश्रा के बीच फोन पर बातचीत हुई! आरोप है! कि इस दौरान थाना प्रभारी ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि गाली-गलौज और धमकी भी दी!

नायब तहसीलदार का ज्ञापन और आरोपः
घटना के बाद, पुष्पराज मिश्रा ने कलेक्टर और S P को ज्ञापन भी सौंपा! जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है! कि सरकंडा थाना प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई! मिश्रा ने मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की!
पुलिस विभाग की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को
देखते हुए! पुलिस विभाग ने तत्काल कदम उठाया! और सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को लाइन अटैच कर दिया! विभागीय जांच शुरू कर दी गई है! और उच्च अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है!
प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय पर उठ रहे सवालः
यह घटना प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी को उजागर करती है! नयाब तहसीलदार जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस तरह की घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है! बल्कि आम जनता के लिए भी चिंता का विषय है!
आगे की जांच और संभावित परिणामः कलेक्टर और S P ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है! इस घटना का अंतिम नतीजा क्या होगा! यह जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा! लेकिन इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं!
इस विवाद ने न केवल जिले में हलचल मचा दी है! बल्कि यह भी दिखाया है! कि कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता है! अब यह देखना होगा कि मामले की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं! और दोषियों को क्या सजा मिलती है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
