
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल से पीड़ित श्रमिक परिवार को तुरन्त न्याय मिला है! ठेकेदार के चंगुल से छुड़ाकर उसे सपरिवार गृह ग्राम सकुशल रवाना किया गया है! गौरतलब है! कि कलेक्टर अवनीश शरण के पास जनदर्शन में मुबारक खां नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि वह ग्राम गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना का निवासी है! उसने बताया कि ग्राम मंगला पासीद तहसील बिल्हा में ईटा भठ्ठा में काम करता हूं! जहां मुझे ठेकेदार संतोष बंसल द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है! मुझे मेेरे घर नहीं जाने दिया जा रहा! और नहीं मुझे मेरी मजदूरी दी जा रही है! मेरे पास मेरे एवं परिवार के खाने-पीने के लिए पैसा नहीं है! और न रहने को मकान है! करीब एक माह से ऐसी परिस्थिति से गुजर रहा हूं! तथा मुझे बंधक बनाकर रखा गया है! उक्त व्यक्ति की व्यथा सुनकर कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उक्त प्रकरण में S.D.M. बिल्हा को निर्देशित किया गया! S.D.M. द्वारा तत्काल जांचकर आवश्यक कार्रवाई की गई!

एस.डी.एम. बिल्हा बजरंग वर्मा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति एवं ईट भठ्ठे के ठेकेदार को समक्ष में बुलाया गया जिसमें व्यक्ति से पूछताछ एवं जांच की जिसमें व्यक्ति की शिकायत सही पाई गई। उस व्यक्ति को तत्काल उसके घर गुन्नौर जिला पन्ना जाने की व्यवस्था की गई तथा वह व्यक्ति अपने परिवार सहित आज ही अपने घर रवाना हो गए। वाहन में अपने एक दर्जन घोड़े भी साथ में ले गए।कलेक्टर महोदय के त्वरित पहल एवं संवेदनशीलता के कारण 24 घण्टे के अंदर उस व्यक्ति को अपने मूल निवास जाने का तथा बंधक की जिंदगी जीने से छुटकारा मिल पाया!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
