Sat. Oct 17th, 2026

बिलासपुर में अपराध का बोल बाला, मामूली बात पर हुआ बवाल,, चाकू से किया जानलेवा हमला…

बिलासपुर,,, शहर में अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है! गुरुवार की शाम सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई! जहां मामूली विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने टाइल्स मिस्त्री और उसके साथियों पर हमला कर दिया!

गाली-गलौज से शुरू हुआ था विवाद

27 वर्षीय रहमत अली, जो अन्नपूर्णा कॉलोनी में रहते हैं! और पेशे से टाइल्स मिस्त्री हैं! अपने साथियों के साथ काम खत्म कर घर लौट रहे थे! इसी दौरान, तेज रफ्तार से बाइक चला रहे!

कुछ युवकों को उन्होंने वाहन धीमे चलाने की सलाह दी! यह बात उन युवकों को नागवार गुजरी,और उन्होंने रुककर रहमत अली और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी!

चाकू से हमला कर किया घायल

विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई! इसी दौरान, एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रहमत अली पर जानलेवा हमला कर दिया! चाकू के वार से रहमत अली गंभीर रूप से घायल हो गए! उनके साथियों ने उन्हें तुरंत संभाला और सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है!

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस हरकत में आई! और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया! पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है! बताया जा रहा है! कि हमलावर युवक बाइक पर सवार थे! और फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है!

शहर में अपराध पर काबू पाने की चुनौती

यह घटना बिलासपुर में बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है! नशेड़ी और अपराधी सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं! जिससे आम जनता के बीच डर का माहौल बना है! पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है! और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है!

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

शहर में अपराधों की बढ़ती घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं! बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं! उम्मीद है! कि पुलिस इस घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सकेगी और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाएगी?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed