
बिलासपुर,,, बिलासपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निजी सचिव नितेश साहू को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से रोक दिया गया! घटना उस समय हुई जब नितेश साहू अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाकर पुलिस को स्थिति स्पष्ट करा रहे थे!


पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार रोके जाने और कथित धक्का-मुक्की के कारण मामला बढ़ गया! बताया जा रहा है! कि मौके पर मौजूद CSP ने नितेश साहू का कॉलर पकड़ लिया! जिससे विवाद और बढ़ गया! इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए! इसे जानबूझकर अपमान करार दिया! विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नितेश साहू शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे! लेकिन पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया! स्थिति की गंभीरता को देखते हुए S P ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने का प्रयास किया!
हालांकि, मुख्यमंत्री के काफिले को निकालने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने भीड़ को अलग किया और कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया! भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है!
इस विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है! जहां भाजपा ने इसे सरकार की विफलता बताया है! दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
