
तखतपुर,,,, थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया में बीते दिनों हुए किसान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! जहाँ हत्यारे पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! मिली जानकारी के अनुसार पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक की लाश उसकी खेत में मिली थी! 17 नवंबर की रात हुई


घटना की शिकायत के बाद तखतपुर पुलिस ने जांच शुरू की! जहां उन्हे जांच में पता चला की मृतक को ईट से सिर पर मारने और केबल वायर से गला घोटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है! मामले में पुलिस ने आसपास ग्राम हरदी, ढनढन, पकरिया के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला!

इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि गावं का छोटू रजक घटना दिनांक से गांव में नहीं दिख रहा है! जो पूर्व मे भी अन्य अपराध मे संलिप्त रहा है! जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की! जिसमे आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए! बताया कि 17.11.24 के दरमियानी रात अपने पुत्र अपचारी बालक के साथ मिलकर मृतक के खेत प्लाट मे चोरी कर रहा था!
जिसें मृतक ने पकड लिया तब आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक और अपचारी बालक दोनो मिलकर गांव मे बदनामी होने के भय से राममनोहर कौशिक को ईट, लकडी का खुटा से मारपीट कर बोर के केबल वायर से गला को कस कर हत्या कर फरार हो गए थे! जिसके बाद पुलिस ने दोनो को पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
