
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित मोपका तालाब के पास बैंक ऑफ इंडिया के ATM में चोरी का असफल प्रयास हुआ! घटना 22 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे की है, जब एक नकाबपोश आरोपी ने कुल्हाड़ी लेकर एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को साफ देखा जा सकता है, जो शटर बंद कर एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा है। उसने करीब 10 मिनट तक एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा और अंततः मौके से फरार हो गया।

सफाईकर्मी ने दी सूचना
सुबह सफाईकर्मी ने एटीएम में तोड़फोड़ देखकर हिटाची पेमेंट सर्विस के फील्ड मैनेजर सांतेश मिश्रा को इसकी जानकारी दी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की कोशिश का खुलासा हुआ।
पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। एटीएम में हुए नुकसान का आंकलन कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आरोपी के कुल्हाड़ी लेकर एटीएम में प्रवेश करने और घटना को अंजाम देने की तैयारी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पैसे चुराने में असफल रहने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने जांच तेज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
