
बिलासपुर,,, कार सवार युवक की सरेराह पिटाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों ने मारपीट के साथ-साथ कार में तोड़फोड़ भी की थी
24 नवंबर 2024 की रात को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के मन्नू चौक पर प्रार्थी तरनजीत सिंह नोत्रा (23 वर्ष) अपने वाहन क्रमांक CG10/BJ1707 से हेमू नगर शादी में जा रहे थे। कार मोड़ते समय प्रार्थी ने तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल को देखकर सतर्कता बरती और अपनी कार रोक दी, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।
हालांकि, इस सावधानी का आरोपियों ने गलत अर्थ निकाला और प्रार्थी के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने न सिर्फ प्रार्थी को शारीरिक चोट पहुंचाई, बल्कि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
त्वरित पुलिस कार्रवाई:
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 562/24 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर 25 नवंबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी 👇👇
1 मौसम बोले: पिता स्व. भोले शंकर बोले, उम्र 25 वर्ष, निवासी मन्नू चौक, टिकरापारा।
2.आशीष पानिकर: पिता स्व. दिलीप पानिकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी दयालबंद, शिव मंदिर के पास।
अतिरिक्त कार्रवाई:
आरोपियों के कृत्य को देखते हुए उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
कार्रवाई में यह रहे शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक व्ही.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक चंदन सिंह मरकाम, गोकूल जांगड़े, सैय्यद नूरूल कादिर और राहुल जगत का विशेष योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून-व्यवस्था के प्रति कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
