
बिलासपुर,,,, जिले के सकरी क्षेत्र से फिर सिटीजन पोर्टल में छेड़ छाड़ कर जमीनो के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है! सकरी थाना पुलिस ने मामले के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! प्रार्थी अश्वनी कुमार कंवर तहसीलदार सकरी द्वारा थाना सकरी में भूईयां एप सिटीजन पोर्टल में फर्जी रजिस्ट्री पेपर अपलोड कर नामातंरण कराने के संबंध में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत 05 अलग-अलग अपराध दर्ज कराया गया था, घटना का उजागर होने पर मुख्य आरोपी कुलदीप पाण्डेय एवं जितेन्द्र सिंह ठाकुर घटना दिनांक से फरार हो गए थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना सकरी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो को दिनांक 26-11-2024 को गिरफतार किया गया है, आरोपी कुलदीप पाण्डेय शातिर ठग है कुलदीप पाण्डेय के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में भी अपराध दर्ज है तथा फर्जीवाडा करने की कई शिकायते प्राप्त हुई है! आरोपियो का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ किया जाना है, आरोपियो से इस प्रकार के अन्य अपराधो में संलिप्ता की जानकारी मिलने के संभावना है!

बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि जमीन खरीदी बिक्री करते समय इस प्रकार के शातिर ठगो से बचे एवं सतर्क रहे!
आरोपी 👇👇
01- कुलदीप पाण्डेय उर्फ बंटी पिता स्व श्री अखिल पाण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी सागरदीप कालोनी फेस 2 उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-जितेन्द्र सिंह ठाकुर पिता स्व हनुमान सिंह ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन रेल्वे फाटक के पास अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
