
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है! की बिलासपुर मे अब युवतिया दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही है! गुरुवार को दोपहर तकरीबन 12 से 1 बजे तिफरा के अजीज़ मोबाइल शॉप में दो युवतियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया!
दोनों युवतियां पहले मोबाइल खरीदने का झांसा देकर दुकान में आईं! जब दुकान संचालक ने मोबाइल दिखाने के दौरान अपनी नजरें हटाईं, तब एक युवती ने काउंटर पर रखे दो मोबाइल चुराकर अपनी साथी के पास बाहर स्थित स्कूटी पर भाग गई! दुकान संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सिरगिट्टी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई! पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जांच का दावा कर रही है! जबकि दुकान संचालक ने शातिर चोरनीयो की पहचान कर सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी भी दे दी है! लेकिन उसके बाद भी फिर पुलिस द्वारा अभी तक युवातियो के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है! और ना ही उनसे कोई पूछताछ हो पाई है!
वही विभागीय सूत्रों की माने तो थानो मे साल के आखिरी मे पेंडिंग मामलों की संख्या मे बढ़ोतरी ना हो इसलिए पुलिस अपराध दर्ज करने से बचती है! और बाद मे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अपना ग्राफ बढ़ाकर उच्च अधिकारियों के सामने वाहवाही लूटने का प्रयास करती है! अब देखना होगा की कब तक इन आरोपियों को गिरिफ्तार कर पुलिस मामले का खुलासा करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
