
बिलासपुर,,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार और लिंगियाडीह स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टर का रोल निभा रहे नन्हे मुन्ने बच्चों से अपना जांच करवाया!आंगनबाड़ी केंद्र में परोसे जा रहे भोजन, पढ़ाई लिखाई व उपलब्ध मनोरंजन के साधनों का जायजा लिया!

बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की! केंद्र में अपने समक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाकर हितग्राही को कार्ड वितरित किया । दोनों केंद्रों में 25 – 30 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके थे!

कलेक्टर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और बच्चों के अभिभावकों से कहा कि आंगनबाड़ी के सभी बच्चों का सिकल सेल जांच कराया जाएगा!

इसके अलावा केंद्र पर ही बच्चों के जाति, आय, निवास और जन्म प्रमाण पत्र बना कर दिए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना पर कलेक्टर ने खुशी जाहिर की और अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाने की घोषणा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेश सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
