
बिलासपुर,,, जिले में अनेको मामले सामने आ रहे है! जिसको मीडिया बता नही सकती! और जिसकी तुलना भी नही की जा सकती कि वाकई ऐसे भी घटना जिले में हो रही है! एक नया मामला सामने आया है! जो
जिले के मस्तूरी ब्लॉक मुख्यालय में स्थित SBI के ब्रांच मैनेजर पर एक ग्रामीण ने गंभीर आरोप लगाए है! और उसने न्याय नही मिलने पर पहले तो भूख हड़ताल और फिर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है! जिसने अपने विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से आवेदन देकर बकायदा अनुमति भी मांगी है! दरअसल ग्रामीण रूपचंद मनहर पिता होरीलाल ग्राम सरगंवा निवासी ने जिला कलेक्टर के नाम SDM मस्तूरी को ज्ञापन सौंपा है! कि उसने पोल्ट्री फार्म के व्यवसाय के लिए SBI बैंक मस्तूरी में 12 लाख रुपए लोन के लिए आवेदन किया था! जिसे पास करने के एवज में बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी द्वारा एडवांस में 10 परसेंट कमीशन की मांग की गई! जिसे आवेदक के द्वारा अपनी मुर्गियां बेंचकर 2 महीने में दी गई! इस दौरान प्रत्येक शनिवार को मैनेजर द्वारा देशी मुर्गी की डिमांड की गई! जिसे भी आवेदक द्वारा खिलाया गया! जिसने कुल 38900 रुपए के मुर्गे भी खा लिए! लेकिन लोन अभी तक नही दिया गया! इससे व्यतीत आवेदक रूपचंद ने अपना ज्ञापन सौंपकर 02.12.2024 से 06.12.2024 तक भूख हड़ताल करने और इसके बाद भी पैसे नही मिलने पर कीटनाशक पीकर या आत्मदाह करने की चेतावनी दी है! जिसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी की होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
