
बिलासपुर,,, बेलतरा विधायक की फटकार के बाद जागे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपोलो हॉस्पिटल को आयुष्मान और सरकार की योजनाओं के पंजीयन के लिए 3 दिन में आवेदन करने पत्र भेजा है! छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के लिए इससे दुर्भाग्यजनक बात और क्या हो सकता है!


कि अफसरों और जनप्रतिनिधियों की कमजोरी के कारण अपोलो प्रबंधन ने अभी तक इतने दिन में आयुष्मान और सरकारी चिकित्सा योजना का पंजीयन ही नही कराया पूरा खेल नकद में ही चला! लोग अपने पीड़ित मरीजों का जेवर गहना और जमीन जायजाद बेचकर इलाज कराने विवश रहे और नही सके तो उन्हें अपने गम्भीर मरीज को पैसा न होने के कारण अन्यत्र ले जाना पड़ा!
बेलतरा विधायक के करो या डेरा डंडा समेटो की फटकार के बाद बेदम स्वावस्थ्य महकमा अपोलो से जिस अंदाज में पत्र में कह रहा कि कई बार आपको पंजीयन करने कहा गया पर आपने आज तक नही कराया! इतना ही नही खुद में दम नही इसलिए अपोलो के संचालक को जनप्रतिनिधियों की नाराजगी का हवाला भी देना पड़ रहा जो खुद बीमार स्वास्थ्य महकमे की कमजोरी को जाहिर कर रहा है!
अब याद आई प्राथमिकता
निजी और बड़े हॉस्पिटल संचालको पर दबाव बनाने में नाकाम स्वास्थ्य महकमा अब अपोलो प्रबंधन को यह भी जता रहा है! कि अब इस कार्य को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करे!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
