
बिलासपुर,,, शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा हितग्राहियों के चावल को गबन करने का मामला सामने आया है! उचित मूल्य दुकान गनियारी के संचालक द्वारा 443 क्वींटल 92 किलों ग्राम चांवल के फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने के मामले में खाद्य निरीक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है! मामले में कोटा पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ धारा 316,5 318,4 3,5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है!खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है! कि, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गनियारी के संचालक जय रणजी माता महिला स्व सहायता समूह गनियारी की अध्यक्ष कामिन सूर्यवंशी, सचिव पूजा बिजौर एवं दुकान विक्रेता भीम कुमार सूर्यवंशी के द्वारा उचित मूल्य दुकान गनियारी में खाद्यान्न चांवल 443 क्वींटल 92 किलों ग्राम, नमक 2 क्वींटल 34 किलो ग्राम, शक्कर 9 क्वींटल 24 किलों ग्राम का अफरा तफरी कर शासकीय राशि लगभग 17 लाख 95 हजार रूपए का गबन किया है!मामले में कार्रवाई के बाद समूह को सस्पेंड कर दिया गया है! वहीं खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी दूसरे दुकान को दी गई है इसके अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा नवंबर और दिसंबर में राशन का वितरण के लिए मुनादी कराया जा रहा है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
