
बिलासपुर,,,, उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक हटा लेने के बाद 8 दिसंबर से भर्ती की कार्रवाई फिर शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बिलासपुर रेंज (केन्द्र क्रमांक-01) के विभिन्न इकाईयों हेतु आवेदित पदों की भर्ती केन्द्र दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में 16 नवंबर से शुरू की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया 27 नवंबर से स्थगित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. के पारित अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रकिया पुनः 8 दिसंबर से शुरू की जा रही है। अभ्यर्थी, जिन्हें 8 दिसंबर को दस्तावेज जाँच, शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं, वे दिनांक 08 दिसंबर को भर्ती केन्द्र-दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में निर्धारित समय पर ऑनलाईन भरे गये आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी, प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्वयं के द्वारा सत्यापित छायाप्रति, एडमिट कार्ड एवं स्वयं का पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे। इसी प्रकार क्रमशः पूर्व जारी प्रवेश पत्र में तिथि अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती केन्द्र में उपस्थित होंगे। दिनांक 27 नवंबर से 07 दिसंबर तक जिन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होनी थी, उनकी भर्ती तिथि एवं प्रवेश पत्र पृथक से जारी किये जायेंगे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
