
बिलासपुर,,, बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला की नाराजगी के बाद अब CMHO ने भी अपोलो अस्पताल को नोटिस देकर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है! मध्य भारत के सबसे बड़े अस्पताल अपोलो की स्थापना सरकारी जमीन पर की गई है! इसलिए अपेक्षा की जाती है! कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके लेकिन अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा यहां शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ही लागू नहीं किया गया है!


जिससे गरीब मरीज जहां इलाज नहीं करा पाते! इसके पीछे कारण बताया जा रहा है! कि पूर्व भुगतान नहीं हुआ है! लेकिन असल में अस्पताल प्रबंधन चाहता ही नहीं कि यहां गरीब मरीज आये और इस वजह से धनाढ्य मरीज अपोलो से दूरी बनाएं!
इस कारण ही इन योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है! तो वही डायलिसिस की सेवा भी बंद कर दी गई है! जिसे लेकर पिछले दिनों बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई और दो टूक कहा कि अगर आयुष्मान योजना लागू नहीं करना है! तो फिर सरकारी जमीन छोड़कर कहीं और जाकर अस्पताल बनाएं! अब इस मामले में CMHO डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने भी अपोलो को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर पंजीकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं! वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है! अब 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी इसका लाभ मिल रहा है! योजना के तहत गरीब और वंचित परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है! बिलासपुर में ऐसी बहुत सारी बीमारियां हैं! जिनका इलाज अपोलो में ही होता है! लेकिन अपोलो में आयुष्मान कार्ड नहीं चलने से गरीब इलाज से वंचित हो रहे हैं! जिसके बाद यह कदम उठाया गया है! जनप्रतिनिधियों ने भी इस कदम का समर्थन किया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
