

बिलासपुर,,, जिले में अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों के बीच खौफ पैदा करने के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में प्रहार अभियान चलाया जा रहा है! जिसका व्यापक असर भी पूरे जिले में देखने को मिल रहा है! बड़े स्तर में नशा जुआ सट्टा पर लगाम लगा हुआ है!


लेकिन सरकंडा क्षेत्र में सट्टे का साम्राज्य जमकर फल फूल रहा है! आलम यह है! की चोरी छुपे नहीं बल्कि खुलेआम चौक चौराहों में सट्टा पट्टी लिखने का काम लगातार जारी है! जो कहीं ना कहीं सरकंडा पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करने के लिए काफी है! दरअसल सरकंडा थाने के इंदिरा विहार गेट से लेकर वसंत विहार गेट तक खुलेआम सड़क के किनारे सट्टा पट्टी लिखने का काम किया जा रहा है! इतना ही नहीं क्षेत्र के अपोलो अस्पताल इलाके चिंगराजपारा और मोपका लिंगियाडीह समेत कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से लाखों की सट्टा पट्टी लिखने का काम किया जा रहा है! सट्टा पट्टी लिखने वाले तो महज कर्मचारियों के रूप में कार्यरत है! जो रोजी के हिसाब से लाखों की सट्टा पट्टी लिख रहे हैं! लेकिन इन सब के पीछे किसी देवेंद्र नाम के व्यक्ति को केंद्र बिंदु बताया जा रहा है!
पूरे जिले के अलग-अलग खानों में लगातार जुआ, शराब, नशे का व्यापार समेत सट्टे के व्यापार पर पुलिस का प्रहार अभियान चल रहा है! लेकिन सरकंडा थाना क्षेत्र में खुलेआम सट्टा पट्टी लिखने लोग मिल रहे हैं! इंदिरा विहार गेट और वसंत विहार गेट के सामने फल दुकान की आड़ में जमकर सट्टा पट्टी लिखा जा रहा है! सट्टा लिखने वाले कहते हैं! कि वह हम केवल कर्मचारी है! इसका सरगना तो देवेंद्र है! और उसकी सरकंडा थाने में अच्छी पकड़ है! ऐसे में सवाल उठता है! कि लगातार सरकंडा क्षेत्र में अपराध के मामले सुर्खियों में रहते हैं! मौजूद इसके सरकंडा थाना पुलिस कार्रवाई कर असामाजिक तत्वों को रोकने के वजह संरक्षण क्यों दे रही है! और अगर पुलिस संरक्षण नहीं दे रही तो खुलेआम सट्टे का व्यापार कैसे फल फूल रहा है! अब देखना है! की किस तरह की कार्यवाही हो रही है! या फिर मामला युही सिमट के रह जायेगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
