
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सहायक कलेक्टर एवं कोटा तहसीलदार तन्मय खन्ना IAS और नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग कोटा और बेलगहना की संयुक्त टीम ने बीती रात अवैध उत्खनन के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की! उन्होंने करहीकछार और रतखंडी में रात 11 बजे से लेकर 3 बजे तक वाहनों का धरपकड़ किया! उनके द्वारा 11 हाइवा और 4 ट्रैक्टर मौके पर पकड़े गए! इनमें से 4 हाइवा और 4 ट्रैक्टर को तत्काल थाना बेलगहना थाना पहुंचाया गया! अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ वाहन निकल लिए और कुछ फंस गए थे! जिसे खनिज विभाग को बुलवाकर इन 7 शेष हाइवा को चलवाकर चौकी प्रभारी बेलगहना के सुपुर्द किया गया! उनके बारे में ग्रामीणों और ड्राइवरों से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि पिछले लगभग 1 माह से इलाके में अवैध खनन बेखौफ तरीके से चल रहा है! आगे भी अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई अभियान चालू रहेगा! कुछ पोकलेन और हाइवा के अवैध खनन में संलिप्त होने की पुख्ता सूचना मिली है! पकड़े गए सभी वाहनों को थाना बेलगहना और तहसील कार्यालय बेलगहना में सुरक्षित रूप से खड़े किया गया है! एकाएक इतनी बड़ी कार्रवाई और वाहन जब्त किए जाने पर रेत के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है!


Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
