Sat. Oct 17th, 2026

देवरीखुर्द में चोरो का अतंम, ताला तोड़कर 50 हजार के गहने और नगदी लेकर फरार,,,

बिलासपुर,,, देवरीखुर्द में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया! घटना के दौरान परिवार शादी में शामिल होने चिरमिरी गया हुआ था! जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था! और ताले टूटे हुए थे। तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! घटना महेंद्र कुमार समुद्रे के घर की है! जो हाईकोर्ट बिलासपुर में असिस्टेड पेड-3 के पद पर पदस्थ हैं! महेंद्र कुमार 4 दिसंबर 2024 की रात 10:30 बजे अपने परिवार सहित चिरमिरी शादी में गए थे! 7 दिसंबर को सुबह 4:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था! अंदर जाने पर आलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था!
आलमारी चेक करने पर पता चला कि चोर 2 जोड़ी चांदी की पायल, 5 जोड़ी बष्ठा के चांदी के कड़े, एक चांदी की गिलास, एक सोने का ताबीज, एक जैकेट, 4-5 जोड़ी साड़ियां और 30,000 रुपये नगदी लेकर फरार हो गए हैं! चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50,000 रुपये बताई जा रही है! महेंद्र ने बताया कि यह गहने उनके बच्चे की छठ्ठी में मिले थे! मामले की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 305 ई और 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

घर के चंद कदम दूर पर संचालित होती हैं अवैध गतिविधियां..

मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द स्वास्थ्य केंद्र से कुछ ही दूरी पर एक घर में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं! जहां आए दिन युवक युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है! बताया जाता है! कि बाहर से युवक वहां आते हैं! और सारा दिन वहां मौज मस्ती होती है! यदि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करें तो पुलिस को मामले का खुलासा करने में मदद मिल सकती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed