
बिलासपुर,,, सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ई की निवासी फिरतीन बाई पति स्व. दरबार ने सरपंच विनोद राधिका साहू और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण से न्याय की गुहार लगाई है! फिरतीन बाई का कहना है! कि उनके नाम से प्राथमिकता राशन कार्ड (संख्याः 223756370144) जारी था! जिसके तहत उन्हें प्रति माह 35 किलो चावल मिलता था! लेकिन पिछले दो माह से उन्हें राशन नहीं दिया गया! जब उन्होंने खाद्य विभाग से इस समस्या का कारण जानने का प्रयास किया! तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम के राशन कार्ड को मृत घोषित कर बंद कर दिया गया है! फिरतीन बाई ने बताया कि यह कार्य ग्राम पंचायत में संचालित सोसायटी के प्रभारी और सरपंच विनोद राधिका साहू की मिलीभगत का परिणाम है! उन्होंने आरोप लगाया कि यह गरीबों के अधिकारों का हनन और गंभीर अनियमितता है! फिरतीन बाई ने कलेक्टर अवनीश शरण को लिखे आवेदन में कहा! मैं पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हूं! और मेरे नाम को मृत घोषित करके राशन कार्ड बंद करना मेरे साथ अन्याय और मजाक है! यह जानने का मेरा अधिकार है! कि मुझे मृत घोषित करने की साजिश किसने की! उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है! कि उनके राशन कार्ड को पुनः चालू किया जाए और
दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए! उन्होंने यह भी मांग की है! कि उन्हें पिछले दो माह का बकाया राशन, यानी 70 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जाए! और इस प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों को दंडित किया जाए!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
