
बिलासपुर,,, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मगरपारा स्थित किस्म अस्पताल में रविवार को संपत्ति विवाद दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया! जब दो सगे भाइयों, जो पेशे से डॉक्टर हैं!जिनके बीच जमकर मारपीट हुई! यह विवाद इनके पिता, दिवंगत डॉक्टर वाय आर कृष्णा की पैतृक संपत्ति को लेकर काफी समय से चला आ रहा है! जो न्यायालय में लंबित है! दोनों भाइयों, डॉक्टर रवि शेखर और डॉक्टर राज शेखर, के बीच यह संघर्ष पहले भी कई बार हो चुका है! रविवार की घटना के बाद दोनों भाइयों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है!
विवाद की जड़ः पैतृक संपत्ति
इस संपत्ति विवाद की शुरुआत उनके पिता की मृत्यु के बाद से हुई! जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर मतभेद बढ़ते गए! डॉक्टर राज शेखर ने मीडिया से बात करते हुए अपने छोटे भाई डॉक्टर रवि शेखर और उनकी महिला सहयोगी पर आरोप लगाए कि वे उनके साथ अस्पताल की OPD में घुसकर मारपीट कर रहे हैं! उन्होंने दावा किया है! कि इस घटना का CCTIVI फुटेज भी मौजूद है! जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि वास्तव में मारपीट किसने की! डॉ. राज शेखर का कहना है! कि कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आने के बावजूद उन्हें अस्पताल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है! उन्होंने छोटे भाई पर अस्पताल में मनमानी करने और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए! साथ ही कहा कि जब वे इसका विरोध करते हैं! तो उनके साथ मारपीट की जाती है!
छोटे भाई का पक्ष
वहीं, छोटे भाई डॉक्टर रवि शेखर ने अपने बड़े भाई पर पलटवार करते हुए कहा है! कि यह संपत्ति उनके और उनकी मां के नाम पर है! और उनके बड़े भाई द्वारा कोर्ट में एक झूठा केस किया गया है! उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं! रवि शेखर ने यह भी कहा कि 2022 में उन पर जानलेवा हमला किया गया था! जिसमें उनके सिर पर चोट आई थी! लेकिन उस समय उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी! रविवार को फिर से उनके बड़े भाई द्वारा हमला किया गया! जिससे वे आहत हैं! उनका कहना है! कि बड़े भाई की मंशा संपत्ति पर कब्जा करने की है! और वह उनके साथ कई बार हिंसक झड़प कर चुके हैं!
पुलिस कार्रवाई और जांच
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमंत राम साहू ने पुष्टि की है! कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है!और इस विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया है! उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है! और मामले की गहन जांच की जा रही है! पुलिस यह भी देख रही है! कि क्या इस मामले को सुलझाने का कोई कानूनी रास्ता निकाला जा सकता है! ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!
न्यायिक लड़ाई का परिणाम?
इस मामले की जड़ में पैतृक संपत्ति का विवाद है! जो भारतीय समाज में अक्सर तनाव और संघर्ष का कारण बनता है! संपत्ति विवादों में अक्सर परिवार टूट जाते हैं! और इस मामले में भी ऐसा ही दिखाई दे रहा है! दोनों भाई अपने-अपने दावे और आरोपों के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं! लेकिन यह विवाद कब सुलझेगा, यह कहना मुश्किल है!
फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है! और कोर्ट का फैसला इस विवाद का अंतिम समाधान तय करेगा! लेकिन यह स्पष्ट है! कि पारिवारिक संपत्ति विवाद ने इन दोनों डॉक्टर भाइयों के संबंधों को गहरे संकट में डाल दिया है! और इसका असर उनके पेशेवर जीवन पर भी पड़ रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.25डिजिटल अरेस्ट गैंग का ‘म्यूल अकाउंट’ खेल बेनकाब! 2% कमीशन के लालच में पिता-पुत्र बने साइबर ठगों के साथी, खाते में पहुंचे 54 लाख तो बिलासपुर साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोच लिया पूरा खेल…
Uncategorized2026.05.25रंजेश सिंह के ज्ञापन का चला ऐसा जादू, SET पास छात्रों की खुल गई किस्मत अब बिना लंबी दौड़-भाग के सीधे इंटरव्यू से मिलेगा PHD में प्रवेश, फैसले से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई…
Uncategorized2026.05.2525 हजार से 15 हजार पर आया पटवारी, फिर भी नहीं बच पाया! बेमेतरा में किसान ने ACB संग बिछाया ऐसा जाल कि रिश्वत लेते ही ओमकार सोनवानी रंगे हाथ धरा गया, अब राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.05.25बिलासपुर के ‘सट्टा किंग’ अब पुलिस के रडार पर! राज, रोहित, सागर समेत 6 बड़े खाईवालों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित… ठिकाने बदलकर भाग रहे बुकी, पुलिस की दबिश से क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में मचा जबरदस्त…
