
0 लगाया रकम के लिए शव को रोकने आरोप
0 रविवार रात पूछने पर बताया गया था 90 हजार रुपये

बिलासपुर,,,पता नही सुपरश्पेसियल्टी के नाम से चर्चित अपोलो हॉस्पिटल ऐसा कौन सा संजीवनी कारक उपचार कर रहा है! कि एक रात में मरीज के परिजनों को 1 लाख 37 हजार का बिल थमा दे रहा वो भी मरीज की मौत के बाद, इसी को लेकर अपोलो में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ!
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद के बसना निवासी 61 वर्षीय मरीज को किडनी के स्टोन के उपचार के लिए शनिवार की रात अपोलो में लाकर भर्ती कराया गया! रविवार को डॉक्टर ने परीक्षण कर इलाज शुरू किया! दूसरे दिन सोमवार को परिजनों को जब उनके मौत की सूचना दी! और बताया गया कि
ब्लड प्रेशर डाउन होने के कारण वे सीरियस हुए! और उनकी डेथ हो गई परिजन सत्र रह गए! इसके बाद परिजनों को 2 लाख 27 हजार का बिल थमा दिया गया! परिजनों ने इस बात को लेकर आपत्ति की कि रविवार की रात तो उन्हें 90 हजार बकाया होना बताया गया! फिर सुबह 2 लाख 27 हजार कैसे हो गया रात भर में मृतक का ऐसा क्या उपचार किया गया कि 1 लाख 37 हजार का बिल बन गया जबकि 1 लाख 60 हजार रुपये उनसे पहले ही जमा कराया गया! पीड़ित परिवार ने पूरी जानकारी तो दी लेकिन यह कहकर हाथ जोड़ लिया कि उनका नाम और तस्वीरें न प्रकाशित की जाए!
लीवर से सारे हार्मोन निकलता है! मरीज को बचाने हर सम्भव कोशिश की गई! सामान लगता है! एफर्ड लगता है! रात में प्रोसीजर होता है! उसकी बिलिंग दूसरे दिन होती है! गाड़ी खुलता है! तभी समझ मे आता है! कि क्या कितना फाल्ट है! वैसे ही जांच में पता चलता है! कि मरीज के शरीर मे क्या क्या फाल्ट है! उसके हिसाब से बिलिंग होती है!
देवेश गोपाल
जन सम्पर्क प्रबन्धक अपोलो हॉस्पिटल
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
