
बिलासपुर,,, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 से भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी प्रारंभ की गई है। खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण हेतु हेड कोच एवं सीनियर कोच नियुक्त किये गये हैं।
स्व.बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 एथलेटिक्स खिलाड़ियों के दल ने कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप 2024 में भाग लिया है, जिसमें तार्णिका तेता ने लांग जम्प में कांस्य पदक एव अमित कुमार राजपूत ने 10000 मी रेस वॉल्क में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स में प्रशिक्षणरत एथलेटिक्स खिलाड़ी तार्णिका तेता एवं अमित कुमार राजपूत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चौम्पियनशिप 2024 में हुआ है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, सहायक संचालक ए. एक्का एवं एथलेटिक्स छत्तीसगढ़ के महासचिव अमर नाथ सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। हेड कोच जसविंदर सिंह भाटिया के प्रशिक्षण एवं कुशल मार्गदर्शन में खिलाडियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
