Sat. Oct 17th, 2026

सरकंडा क्षेत्र में जुआ खेलने वालों पर हुईं कार्यवाही, 5 जुआड़ी सहित 6050 रू ताश पट्टी किया जप्त…


बिलासपुर,,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 09.12.2024 को सूचना मिला कि महालक्ष्मी पैलेस परिसर मैदान बहतराई में कुछ व्यक्ति अलग-अलग फड़ लगाकर रूपये पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के निशानदेही पर महालक्ष्मी पैलेस परिसर बहतराई में रेड कार्यवाही कर आरोपीगण नरेन्द्र टण्डन, राजू साहू, जनक देवांगन, सुरेश मानिकपुरी एवं मुन्ना धिरी को जुआ खेलते पाया गया, जिनके फड़ व पास की पृथक-पृथक तलाशी पर जुमला नगदी रकम 6050 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया है।

अप0 क्र.- 1573/2024 धारा – 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022

आरोपीगण:-
01. नरेन्द्र कुमार टंडन पिता मोहनदास टण्डन निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह जिला-बिलासपुर (छ0ग0)
02. राजू साहू पिता मोहन साहू निवासी भुजाजी चौक दाउपारा कोटा, थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. जनक देवांगन पिता गीता प्रसाद देवांगन निवासी लिंगियाडीह काली मंदिर के पास सरकण्डा थाना सरकंडा
04. सुरेश मानिकपुरी पिता दिनेश मानिकपुरी निवासी लिंगियाडीह,थाना सरकण्डा।
05. मुन्ना धिरी पिता बल्लू धिरी निवासी लिंगियाडीह थाना सरकण्डा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed