Sat. Oct 17th, 2026

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में अब धर्म के नाम पर करोड़ो की ठगी का आरोप, 3 नाम जद लोगो के खिलाफ  दूसरी बार शिकायत के बाद भी अब तक नही कोई कार्यवाही….

00 मामला बिलासपुर के सिंधी कालोनी इलाके का

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पर धर्म के नाम पर लोगो की आस्था और विश्वास पर आघात करके करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले धर्म गुरुके खिलाफ बड़ी संख्या में कार्रवाई के लिए थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराने आए! शिकायत करने आए सिंधी समाज के लोगों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधी समाज के गुरुद्वारा में मुख्य सेवादार दीपक केवलानी उर्फ रंजीत यह व्यक्ति अपना एक मायाजाल बुनकर सिंधी समाज के लोगों को ठगने का काम किया!

यह अलग अलग तरीके को अपना कर मुनाफा कमाने का लालच देकर पहले शेयर मार्केट में पैसा लगवाने की बात कहकर महीना 20 प्रतिशत मिलने की बात कही!जिसके बाद यह सिंधी समाज के दो युवकों को अपना शिष्य बनाकर उनको मोहरा बनाकर इन शिष्यों के साथ लोगों को ठगने का काम किया! इसके बाद इस दीपक केवलानी ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर धर्म और आस्था के नाम पर समाज की महिलाओं से रकम ऐंठने का काम किया! वही के कई महिलाओं से उनके सोने चांदी के जेवरात को बिकवाकर उनसे रकम ऐंठने का काम किया! बहरहाल इस पूरे मामले में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग पंद्रह दिन पूर्व दी शिकायत में कार्रवाई को लेकर थाने पहुंचे थे! वही पुलिस इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कर रही! अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच कब तक पूरी होती है! और ऐसे ठग बाबा के ऊपर पुलिस कार्रवाई होती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed