
00 अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

00 चिंगराजपारा में आरोपी द्वारा किया जा रहा था अवैध नशीले टेबलेट की बिक्री।
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध कार्यवाही करती जा रही है! जिसके बाद भी नशे के सौदागरों को किसी का डर नही है! तो वही सरकंडा क्षेत्र के चिंगराज पारा में अवैध तरीके से नशीला टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिली! जिसपर सरकंडा पुलिस ने अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने वाले को मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था!

कि दिनांक 10.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा में सन्नी सूर्यवंशी अपने घर में नशीला प्रतिबंधित टेबलेट छिप-छिप कर बिक्री कर रहा है! उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया! जिनके द्वारा तत्काल काय्रवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर निर्देशित किये! जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान चिंगराजपारा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया! जहां संदेही सन्नी सूर्यवंशी को पकड़कर पूछताछ कर विधिवत् तलाशी पर सफेद रंग के थैला में रखे 6 डिब्बा नाइट्रोसन टेबल कुल 700 नग बरामद हुआ जिस संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु रखना एवं ग्राहक की तलाश करना बताया! जिस पर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
अप.क्र. – 1583/2024,
धारा – 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
आरोपी 👇👇
मयंक उर्फ सन्नी सूर्यवंशी पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी प्रभातचौक चिंगराजपारा सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
