
बिलासपुर,,, थाना सरकण्डा पुलिस ने शिव शक्ति मंदिर में हुई चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया है! चोरी में शामिल शातिर चोर साहिल प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, और चोरी गई दानपेटी सहित उसमें रखे 8000 रुपये की नगदी को बरामद किया!
मामले का विवरण:
प्रार्थिया सुधा साहू ने 16 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शुलभ के पास स्थित शिव शक्ति मंदिर में मोहल्ले के लोग प्रतिदिन पूजा करते हैं और दानपेटी में श्रद्धानुसार दान डालते थे। 15 मार्च 2025 को महेश देवांगन ने देखा कि मंदिर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने दानपेटी चोरी कर ली थी, जिसमें करीब 8000 रुपये रखे थे।
पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की और सूचना मिली कि आरोपी साहिल प्रजापति मंदिर के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। इसके बाद, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की। आरोपी के पास से चोरी की गई दानपेटी और नगदी बरामद कर ली गई।
साहिल प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट में पेश किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपी की पहचान:
साहिल प्रजापति (उम्र 19 वर्ष), निवासी अशोक नगर फेस 2, शुलभ के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
