
बिलासपुर ,,, थाना सरकण्डा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आरोपी अर्जून राजपूत उर्फ पंगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है! आरोपी की हरकतें स्थानीय लोगों के लिए भय का कारण बन गई थीं! जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया!
मामले का विवरण:
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मिलने के बाद थाना सरकण्डा की टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। 16 मार्च 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि बहतराई चौक के पास अर्जून राजपूत लोहे का चापड़ लेकर लोगों को धमका रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुक्तिधाम चौक, सरकण्डा के पास पकड़ लिया और उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
आरोपी की पहचान:
अर्जून राजपूत उर्फ पंगा (उम्र 22 वर्ष), निवासी गीतांजली सिटी फेस 1, अटल आवास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
