
बिलासपुर,,, कोटा पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त किए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, चेतना अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई! 8 से 12 मार्च तक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के थे, और वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। कोटा पुलिस की यह कड़ी कार्रवाई रेत माफियाओं में दहशत का कारण बनी है, और पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 मार्च से 12 मार्च 2025 तक लगातार निगरानी रखी और आखिरकार ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सभी वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज के पाए गए, जिसके बाद सभी 22 वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, कोटा पुलिस की कार्रवाई से फैली दहशत
अवैध खनन के खिलाफ कोटा पुलिस की यह कार्रवाई रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश है। कोटा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार धोतरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक सनत पटेल, हेमंत पाटले, भोप साहू, प्रियांश तिग्गा तथा कोटा थाना पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत, सतर्कता और तेज़ रणनीति के साथ अवैध रेत माफियाओं को पकड़ने में सफलता हासिल की।
कोटा पुलिस का संकल्प: अवैध खनन पर लगेगा पूरी तरह से रोक
कोटा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि खनिज संपदा की लूट को रोका जा सके।
जनता से अपील
कोटा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन या परिवहन होता दिखे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना पुलिस को अपराध पर नकेल कसने में मदद करेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
