
रायपुर,,, कहते हैं कि एक पिता की छांव में बच्चे हमेशा सुरक्षित रहते हैं! लेकिन छत्तीसगढ़ में एक पिता ने अपनी बेटियों का भरोसा तोड़ा और उन्हें दलालों के हवाले कर दिया! चंद रुपये के लालच में उसने अपनी चार बेटियों को बेच डाला! लेकिन जब दलालों ने इन बेटियों को अपने चंगुल में लिया तो उनकी किस्मत और भी दयनीय हो गई! दलाल ने जिन घिनौने और भयावह कामों को अंजाम दिया, वह सुनकर हर किसी का दिल दहल जाए!
पुलिस ने छत्तीसगढ़ की तकरीबन 41 लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाने में सफलता पाई है! इन्हीं में चार बदनसीब सगी बहनें भी हैं! जिसे उनके पिता ने एक दलाल के हाथ 50 हजार रुपये में बेच दिया था! सभी 41 लड़कियों को पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से सुरक्षित लाया है!
बिहार के रोहतास जिले से रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ लाई गईं 41 लड़कियों में से रायपुर जिले की रहने वाली चार नाबालिग सगी बहनों को उनके पिता ने 50 हजार रुपये में दलाल को बेच दिया था!-इसका राजफाश रायपुर की चार बहनों ने पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए गए बयान में किया है!
चार सगी बहनों में से एक ने पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के अफसरों को जो कुछ बताया उसे सुनकर पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के अफसरों के रोंगटे खड़े हो गए! उसने बताया कि पिता ने एक आदमी के साथ हम लोगों को यह कहकर भेजा कि डांस सिखाएगा और उसके बाद वापस ले आएगा! रोहतास जिले के नटवर बाजार इलाके में लेकर वह हम सभी को रखा! कुछ दिनों बाद हम सभी को देह व्यापार में धकेल दिया! जाने से मना करने पर बेरहमी के साथ पिटाई करता था और कई-कई दिनों तक खाने को भी नहीं देता था! दलाल और उसके साथी एक झोपड़ी में सभी को बंधक बनाकर रखे हुए थे!
देह व्यापार का दंश झेलकर वापस लौटी इन बेटियों की कहानी बेहद खौफनाक है! पुलिस अफसरों को बताया कि चार साल पहले मां गुजर गई थी! इसके बाद पिता ने एक भाई सहित सभी बहनों को अकेला छोड़ दिया! तीन साल पहले पिता अचानक उन लोगों के पास एक व्यक्ति को लेकर आए! बेटियों से कहा कि नौटंकी के अलावा डांस शो करने की बात कही और उनके साथ जाने कहा! पिता की बात पर भरोसा कर सभी साथ चल दिए! वह व्यक्ति चारों बहनों को लेकर रोहतास चला गया!
पहले सभी को डांस सिखाया! जब वह पूरी सीख गई और स्टेज प्रोग्राम करने लगी! इसके बाद दलाल का घिनौना रूप सामने आया! पहले मैनेजर के साथ हमबिस्तर होने दबाव बनाया! इंकार करने पर उनके गुर्गों ने पिटाई की! लगातार इंकार करने पर दलाल ने पिता से 50 हजार में सौदे की बात बताई! अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह का दबाव बनाया जाता था! इस खुलासे के बाद पुलिस दलाल के साथ ही बेटियों को बेचने वाले पिता की तलाश में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
