
बिलासपुर,,, जिले के मस्तूरी ब्लॉक में पीडीएस चावल गबन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई न करने और फाइल दबाने के मामले में बिलासपुर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्तूरी सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है! बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आदेश जारी करते हुए तत्काल आदेश से दोनों अधिकारियों को कार्य क्षेत्र का संपूर्ण प्रभार सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य और खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान को सौंपने का आदेश जारी किया है! इसके अलावा जिले के दूसरे क्षेत्रों में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी और निरीक्षको के प्रभार को यथावत रखा गया है!

बता दें कि, यह पूरा मामला मस्तूरी क्षेत्र के दुकानों में हुए चावल गबन की शिकायतों और जांच के बाद कार्रवाई न करने तथा फाइल को लंबे समय तक दबा कर रखने से जुड़ा हुआ है.. दरअसल शिकायत में कहा गया है!

कि, मस्तूरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के दुकानदार द्वारा 300 क्विंटल चावल का गबन किया गया था!

जिसके बाद मस्तूरी एसडीएम ऑफिस द्वारा एफआईआर के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा द्वारा कार्रवाई न करते हुए मामले को दबाने का काम किया गया था!

इसके अलावा शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि, सीपत तहसील के अंतर्गत आने वाले पौड़ी में 100 क्विंटल चावल गबन के मामले में एफआईआर के संबंध में एसडीएम से बिलासपुर कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा गया था, सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी द्वारा फाइल को दबा दिया गया, और प्रकरण की फाइल कलेक्टर ऑफिस तक नहीं पहुंचने दी गई है..
मामले को लेकर बिलासपुर खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि, दोनों संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा तत्काल मुख्यालय में संलग्न करने के लिए आदेश जारी किया गया है, और जल्द ही अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और शासन द्वारा चलाएं जा रहे जनहित की योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जांच की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
