
बलौदाबाजार,,, सुहेला तहसीलदार कुणाल सेवईया को सरकार ने निलंबित कर दिया है! किसान हीरालाल साहू और उसके बेटे ने तहसील कार्यालय में जहर का सेवन कर लिया था! राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एक आदेश जारी कर तहसीलदार को बस्तर मुख्यालय अटैच कर दिया है!
मिली जानकारी के अनुसार बुढ़गहन गांव के किसान हीरालाल साहू अपनी जमीन के कब्जे को लेकर कई महीने से तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहा था! बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें कोई न्याय नहीं मिल रहा था! उल्टा तहसीलदार कुणाल सेवईया ने कथित रूप से धमकी देते हुए जेल भिजवाने तक की धमकी दे दी! उनके इस व्यवहार से आहत होकर हीरालाल साहू ने 12 मार्च को अपने बेटे के साथ तहसील कार्यालय परिसर में ही आत्मघाती कदम उठाते हुए कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था! घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है!
इधर ग्रामीणों का कहना है! कि केवल तहसीलदार के निलंबन से समस्या हल नहीं होगी! किसान को मुआवजा दिया जाए और उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाए! तहसील कार्यालय में किसानों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें बार-बार चक्कर ना लगाने पड़े। इस घटना में शामिल अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
