
बिलासपुर/कोरबा,,, छत्तीसगढ़ पुलिस गांजे के अवैध कारोबार की जड़ पर वार करने की बजाय, सिर्फ तस्करी की खेप पकड़ कर वाहवाही लूट रही है! कोरबा जिले में कटघोरा क्षेत्र से एक बार फिर 5 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद होने का दावा किया जा रहा है! इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है!
कटघोरा पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कटघोरा-अम्बिकापुर एनएच स्थित सुत्तरा रापाखर्रा पुल के पास एक कंटेनर को रोका और उसमें से 500 किलो ग्राम से अधिक का गांजा जप्त किया! पुलिस ने दिल्ली निवासी कंटेनर चालक राहुल गुप्ता को हिरासत में लिया है! और वह पूछताछ में यह स्वीकार करता है! कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था! पुलिस अब मामले की जांच कर रही है! और कार्रवाई का दावा कर रही है!
राज्य में गांजे का अवैध कारोबार एक बड़े सिंडिकेट के रूप में चल रहा है! रोजाना कहीं न कहीं से गांजे की खेप पकड़ी जा रही है! और हर बार तस्करी का रास्ता उड़ीसा से जुड़ा हुआ होता है! बावजूद इसके, उड़ीसा से चल रहे इस अवैध कारोबार को रोकने में पुलिस नाकाम रही है! और अभी तक ठोस कदम उठाने में असफल साबित हो रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
