
0 मामला जांजगीर- चाम्पा जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र का
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से 12 वीं कक्षा की छात्रा को नशीला चाट खिलाकर बेहोश करने और फिर स्कॉर्पियों से किडनैप कर ओडिशा ले जाकर वहां के लेडिज टॉयलेट में दुष्कर्म करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है!
अपहरण की वारदात गत 12 मार्च की शाम जांजगीर-चांपा जिले के मंदिर हसौद की है! गत 12 मार्च की शाम 5 बजे छात्रा छुट्टी होने पर स्कूल से घर जाने निकली! वह परसदा रोड बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी! तभी काले रंग की स्कॉर्पियों में हुलाश साहू अपने 5 साथियों के साथ वहां पहुँचा और होली के कारण बस नहीं चल रही है! मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं कहकर उसे स्कार्पियो में बिठा लिया! चूंकि छात्रा पहले हुलास के घर पर किरायेदार रह चुकी थी! इसलिए उसने हुलास पर विश्वास कर लिया! और रास्ते मे आरोपी हुलास ने गाड़ी रोककर उसे नशीली दवा डालकर चाट खिलाया! फिर गाड़ी में बैठने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई! आरोपी छात्रा को ओडिशा के बुरला शहर के एक पेट्रोल पंप के टॉयलेट में ले गए जहां बेहोशी का फायदा उठाते हुए रेप किया! इस दौरान उसके 5 साथी बाहर पहरा देते रहे! वारदात के बाद आरोपी रात में ही छात्रा को वापस छत्तीसगढ़ ले आए और उसके घर के पास छोड़ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे भाग निकले!
देर रात घर पहुंची पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई तब परिजन उसे लेकर थाने पहुचे और रिपोर्ट दर्ज कराई! हसौद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया! पूछताछ में आरोपियों के जुर्म कबूल करने पर सभी को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
