
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत किया है! यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी! यह रजनेश सिंह के शानदार करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ है! और उनके समर्पण और मेहनत को सम्मानित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है!
तकनीकी त्रुटि के बाद हुआ संशोधित आदेश…
हाल ही में, गृह (पुलिस) विभाग ने 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी! लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम पदोन्नति सूची में शामिल नहीं हो सका था! यह त्रुटि शासन के संज्ञान में आई और 18 मार्च 2025 को एक संशोधित आदेश जारी किया गया! जिसके तहत रजनेश सिंह को चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति दी गई! इस आदेश के बाद, रजनेश सिंह का नया वेतनमान ₹1,23,100 – ₹2,15,900 के स्तर पर स्वीकृत किया गया है! यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया!
कॅरियर की शानदार उपलब्धियां…
रजनेश सिंह का पुलिस सेवा में करियर बहुत ही प्रेरणादायक रहा है! उन्होंने 1997 में राज्य पुलिस सेवा में डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के रूप में चयनित होकर पुलिस प्रशासन में कदम रखा! इसके बाद, 2012 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होकर अपनी सेवाएं दीं! उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया!
उन्होंने रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला और बाद में धमतरी, नारायणपुर और बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई! उनके नेतृत्व में विभिन्न पुलिस जिलों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम सफलता मिली!
नक्सल मोर्चे पर अहम भूमिका…
रजनेश सिंह ने बस्तर क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व किया! बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों ने उन्हें क्षेत्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बना दिया! इसके अलावा, आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में रहते हुए उन्होंने पटना-बोधगया ब्लास्ट के आतंकियों की गिरफ्तारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार…
रजनेश सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामलों में सख्त कार्रवाई की! उनकी निष्पक्षता और कड़ी कार्यशैली ने उन्हें एक मजबूत और ईमानदार छवि दिलाई!
वरिष्ठ अधिकारी बोले – रजनेश सिंह की पदोन्नति एक मिसाल है…
छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने रजनेश सिंह की पदोन्नति को उनके समर्पण, नेतृत्व और कार्यकुशलता का प्रमाण बताया! उन्होंने कहा कि रजनेश सिंह ने नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य किया है! और संगठित अपराध को नियंत्रण में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मिसाल कायम की है!
रजनेश सिंह की यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत कड़ी मेहनत का फल है! बल्कि यह छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है! उनके जैसे अधिकारी की नियुक्ति से पुलिस प्रशासन में और भी बेहतर कार्यकुशलता और समर्पण की उम्मीद की जा सकती है!

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
