
बिलासपुर,,, जिले की शराब दुकानों में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है! शराब दुकान के कुछ कर्मचारियों ने कंपनी कैपस्टन सॉल्यूशन लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि विनेक सागर और फील्ड अफसर जितेश कांत कौशिक पर जबरन पैसे वसूलने, नौकरी से निकालने और दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रांसफर की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं! कर्मचारियों का दावा है! कि, उनके पास इस संबंध में वीडियो व ऑडियो सबूत भी मौजूद हैं…!

कर्मचारियों के अनुसार उनसे हर महीने कथित रूप से नियमित अवैध वसूली की जाती है! आरोप है! कि मैनेजरों द्वारा साफ तौर पर कहा जाता है! कि यदि दुकान में ड्यूटी करनी है! तो पैसे देने होंगे… एक कर्मचारी से उसके बेटे को नौकरी में लगाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेने का मामला भी सामने आया है! लेकिन पैसे लेने के बाद भी नौकरी न देने उल्टा पैसे मांगने पर पिता को नौकरी से हटाकर खुद के भाई को सुपरवाइजर बनाने की बात कर्मचारी न बताई है…!

नाम न छापने की शर्त पर कई कर्मचारियों ने बताया कि पैसे देने से इंकार करने पर नौकरी से हटाने या दूर-दराज़ स्थानों पर ट्रांसफर की धमकी दी जाती है,! इससे कर्मचारियों में भय और मानसिक दबाव का माहौल बना हुआ है! कर्मचारियों का कहना है! कि अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की चेतावनी दी जाती है! इतना ही नहीं किसी न किसी बहाने से उन्हें दुकान से निकाल दिया जाता है! इतना ही नहीं शिकायत करने के बाद कर्मचारियों को जिला कंट्रोल रूम में बुलाकर दबाव बनाया जाता है! ताकि की गई शिकायत को वापस ले लिया जाएं और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है!
पूर्व हुई शिकायत…
प्लेसमेंट कंपनी को जब से बिलासपुर जिले में शराब दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों की भर्ती की जिम्मेदारी मिली है! तब से ही कंपनी के जिला प्रतिनिधियो के खिलाफ अवैध उगाही के मामले सामने आ रहे है! इसी तरह कुछ माह पूर्व भी इस तरह का मामला सामने आया था! जिसमें कैपस्टन कंपनी के जिला प्रतिनिधि विनेक सागर के खिलाफ गंभीर शिकायत जिला आबकारी आयुक्त और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन से की गई थी! लेकिन इसके बावजूद भी प्लेसमेंट कंपनी के जिला प्रतिनिधि विनेक सागर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी! इसके अलावा कई कर्मचारियों को जबरन आरोप मढ़ कर बाहर निकलने और मानसिक दबाव बनाने के मामले भी सामने आते रहे है! लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने की वजह से कैपस्टन कंपनी के जिला प्रतिनिधि विनेक सागर के हौसले बुलंद होते चले गए और उसका अधीनस्थ कर्मचारी जितेशकांत गुर्गा बनकर कर्मचारियों पर दबाव बना रहा है! ऐसे में सवाल उठता है! लगातार शिकायतों के बावजूद भी प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारियों पर किसका संरक्षण प्राप्त है! और किसके दम पर दुकान में कार्यरत कर्मचारियों से अवैध उगाही का धंधा फल फूल रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
