
बिलासपुर,,, श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद से सोमवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया… दोपहर 3:30 बजे पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में शुरू हुआ… नगर कीर्तन दयालबंद, गांधी चौक, जुना बिलासपुर, गोल बाजार और सदर बाजार होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा गोंडपारा पहुंचा… रास्तेभर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, सिंधी समाज और अनेक परिवारों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया… जगह-जगह साध संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई… नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालु सफेद वस्त्रों के साथ बसंती रंग की पगड़ी और चुनरी धारण किए हुए थे… इससे पूरा नगर कीर्तन बसंती रंग में रंगा नजर आया… विभिन्न स्थानों पर श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और सिख गुरुओं के इतिहास पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं… एलईडी स्क्रीन पर गुरु साहिब के जीवन दर्शन और संदेशों का प्रसारण किया गया…

वीर खालसा ग्रुप के करतब रहे आकर्षण का केंद्र…
नगर कीर्तन का सबसे बड़ा आकर्षण पंजाब से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीर खालसा ग्रुप का गतका मार्शल आर्ट प्रदर्शन रहा… इंडिया और अमेरिकाज गॉट टैलेंट में विजेता रह चुकी इस टीम ने गांधी चौक, जुना बिलासपुर, गोल बाजार और सदर बाजार में हैरतअंगेज करतब दिखाए… टीम के 7 फीट 7 इंच लंबे सिंह के प्रदर्शन ने लोगों को खासा रोमांचित किया… उनके करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और मोबाइल कैमरों में यादगार पलों को कैद करते नजर आए… नगर कीर्तन में बिलासपुर सहित पाली, जयरामनगर, सरगांव, तखतपुर, अकलतरा, चांपा, मुंगेली और कवर्धा से साध संगत शामिल हुई… पंज प्यारे साहिबान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के सम्मान में महिलाओं ने मार्ग पर झाड़ू लगाकर सफाई की और फूलों की वर्षा की… नगर कीर्तन के पीछे श्रद्धालुओं ने भी सफाई व्यवस्था संभालते हुए कचरा एकत्रित किया…
गोंडपारा गुरुद्वारा पहुंचने पर विशेष दीवान सजाया गया… इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे भाई सिमरप्रीत सिंह, लुधियाना के भाई अमनदीप सिंह, भाई संजीत सिंह, ज्ञानी शुभमजीत सिंह सहित रागी जत्थों ने हाजिरी भरी… आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का सहयोग रहा…. गुरुद्वारा दयालबंद के अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था संभाली…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
