Sun. Nov 22nd, 2026

शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…

बिलासपुर,,,  प्रेम संबंध और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की मौत के मामले में कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है! आरोपी युवती आकांक्षा सिदार निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
पुलिस के मुताबिक, मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध थे। 27 जनवरी 2026 को दोनों बिलासपुर के कोनी स्थित एक होटल में रुके थे… इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया… विवाद के बाद युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली… गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई…
युवक की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी… जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर युवक को लगातार प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला सामने आया… इसके बाद थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया…
मामले में पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया… मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed