
बिलासपुर,,,, में कॉलोनी के करीब 50 परिवार पिछले कई वर्षों से रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं! आरोप है! कि अकाश विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर अजय तिवारी ने जबरन घेराबंदी कर रास्ता बंद कर दिया है! इससे कॉलोनी के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है! रहवासियों का दावा है! कि जिस रास्ते को बंद किया गया है! वह कॉलोनी का स्वीकृत और आम रास्ता है! इस संबंध में नगर निगम ने भी संबंधित व्यक्ति को तीन दिन के भीतर दस्तावेज पेश करने नोटिस जारी किया है! लेकिन अब तक रास्ता खुलने का इंतजार बना हुआ है! दरअसल, अकाश विहार कॉलोनी के रहवासियों के मुताबिक वर्ष 2008 में मूल भूमि स्वामी अशर्फीलाल सोनी ने शपथ पत्र निष्पादित कर कॉलोनी के लिए करीब 10 से 15 फीट का रास्ता दिया था…

इसी भरोसे पर लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर यहां प्लॉट खरीदे और मकान बनाए। रहवासियों का कहना है! कि वर्ष 2012 तक यह रास्ता खुला था, लेकिन बाद में अजय तिवारी ने कथित तौर पर जबरन घेराबंदी कर इसे बंद कर दिया… लोगों का दावा है! कि उनके पास विक्रय पत्र और शपथ पत्र जैसे दस्तावेज मौजूद हैं! मूल भूमि स्वामी अशर्फीलाल सोनी भी उनके पक्ष में हैं! और वर्ष 2016 से 2026 के बीच इस संबंध में दो शपथ पत्र दिए जाने की बात कही जा रही है!
वहीं, नगर निगम बिलासपुर ने अजय तिवारी को तीन दिन के भीतर जमीन के दस्तावेज, संपत्ति कर और नक्शा पास होने से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है! रहवासियों का आरोप है! कि वार्ड पार्षद को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है! ठोस कार्रवाई नहीं हुई…
अब कॉलोनी के रहवासी प्रशासन से रास्ते की निष्पक्ष जांच कराने और आम रास्ते को तत्काल खुलवाने की मांग कर रहे हैं! लोगों का कहना है कि रास्ता बंद होने से करीब 50 परिवारों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है! ऐसे में सवाल यह है कि दस्तावेजों में आम रास्ता दर्ज होने के दावे के बावजूद आखिर कॉलोनीवासियों को अपने ही घर तक पहुंचने के लिए परेशानी क्यों उठानी पड़ रही है? अब देखना होगा कि नगर निगम की नोटिस के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 21, 2026अकाश विहार में रास्ते पर ‘कब्जे की दीवार, 50 परिवारों की राह रोकी, अपने ही घर पहुंचने को तरसे रहवासी, नगर निगम का नोटिस भी बेअसर, आखिर किसकी शह पर बंद है कॉलोनी का मुख्य रास्ता?
UncategorizedNovember 21, 2026बिलासपुर के नामी होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की अचानक एंट्री, ईस्ट पार्क से पनीर-ग्रेवी के नमूने जब्त, ग्रैंड अंबा और सिल्वर ओक पर सुधार नोटिस की तैयारी, दावते दिल्ली को FIFO और हेड कैप-ग्लव्स का पाठ पढ़ाया, मोपका के डाउन टाउन में भी मिली खामियां, अखबार में खाना परोसने वालों को विभाग की दो टूक चेतावनी…
UncategorizedNovember 20, 2026हैदराबाद के पब में मुनाफे का सपना दिखाकर बिलासपुरियों की जेब पर डाका, 25% हिस्सेदारी का लालच देकर 3.42 करोड़ समेटे, न फ्रेंचाइजी मिली न मुनाफा, रकम मांगने पर भी हाथ खाली, महिला-पुरुष के खिलाफ तारबाहर थाने में FIR दर्ज…
UncategorizedNovember 20, 2026तहसील में जनता का काम छोड़ रीडर साहब की नींद भारी, नाजिर शाखा में नशे की हालत में सोने का आरोप, अधिवक्ता से भी उलझे; शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार, एसडीएम ने तहसीलदार को थमाई जांच की जिम्मेदारी…
