
बिलासपुर,,, तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं! नायब तहसीलदार समर्थ थवाइत के रीडर रवि पर शराब के नशे में कार्यालय पहुंचने और न्यायालयीन कार्य से आए अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है! मामले को लेकर अधिवक्ता त्रिशिर मनीष दीक्षित ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से लिखित शिकायत कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं!

नाजिर शाखा में सोते मिले रीडर, बात करने पर दुर्व्यवहार का आरोप…
अधिवक्ता त्रिशिर मनीष दीक्षित के मुताबिक, वे न्यायालयीन कार्य के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे… इस दौरान नायब तहसीलदार के रीडर रवि अपनी निर्धारित जगह पर मौजूद नहीं थे… काफी तलाश करने के बाद अधिवक्ता उन्हें नाजिर शाखा में सोते हुए मिले… अधिवक्ता का आरोप है! कि रीडर उस समय शराब के नशे में थे… जब उन्होंने कार्यालयीन कामकाज के संबंध में उनसे बातचीत करने का प्रयास किया… तो रीडर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया…
कलेक्टर से शिकायत, एसडीएम ने सौंपी जांच की जिम्मेदारी…
घटना से नाराज अधिवक्ता ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की… शिकायत पर एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं!
जांच रिपोर्ट पर टिकी आगे की कार्रवाई…
अब तहसीलदार द्वारा मामले की जांच की जाएगी… इसमें शिकायत में लगाए गए… आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी… इस घटना ने तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली, कार्यालयीन अनुशासन और आम लोगों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं! हालांकि, रीडर पर लगाए गए… आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है! और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 20, 2026तहसील में जनता का काम छोड़ रीडर साहब की नींद भारी, नाजिर शाखा में नशे की हालत में सोने का आरोप, अधिवक्ता से भी उलझे; शिकायत पहुंची कलेक्टर दरबार, एसडीएम ने तहसीलदार को थमाई जांच की जिम्मेदारी…
UncategorizedNovember 20, 2026सिम्स के बाहर ऑटो चालकों का हंगामा, झगड़ा सुलझाने पहुंचे TI खुद विवाद में घिरे, वर्दी के सामने ही ऑटो चालकों की गर्मी, सिविल लाइन थाना प्रभारी से झड़प का वीडियो वायरल, आखिर न्यायधानी में किसके इशारे पर चल रहा ऑटो चालकों का राज?
UncategorizedNovember 20, 2026सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा के कथित सट्टा साम्राज्य की खुली पोल! क्रिकेट के चौके-छक्कों से करोड़ों की कमाई, हवाला के रास्ते दुबई तक संपत्ति का खेल! 25 करोड़ के दस्तावेज, 8 लाख कैश और सोना बरामद, पुलिस की जांच से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 19, 2026बिलासपुर में खाद्य विभाग का छापा, बाबूजी रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी तो सात दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड; खास टर्बन ढाबे की बिरयानी और छोले जांच के घेरे में, तीन दूसरे ठिकानों को भी मिली सफाई की चेतावनी…
